Advertisement

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर डीएम कुमार गौरव ने किया माल्यार्पण

-महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर डीएम कुमार गौरव ने किया माल्यार्पण

मुजफ्फरपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जिला पदाधिकारी कुमार गौरव ने विभिन्न स्थलों पर माल्यार्पण कर दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
समाहरणालय सभागार परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी ने सर्वप्रथम महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने गांधीजी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सत्याग्रह के सिद्धांतों को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।


इसके बाद डीएम ने सरैयागंज टावर स्थित स्थल तथा मुक्तिधाम के समीप पुस्तकालय परिसर में भी महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भी दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि दी।
जिला पदाधिकारी कुमार गौरव ने कहा कि महात्मा गांधी का सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सेवा का संदेश आज भी समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक है। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा का जीवन सभी के लिए प्रेरणादायी है।
उन्होंने कहा कि दोनों महान विभूतियों के आदर्शों एवं मूल्यों को आत्मसात कर समाज और राष्ट्र के विकास में सकारात्मक योगदान देना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।