-198 बड़े बकायदारों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, डीडीसी ने उठाया सख्त कदम
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
जिला प्रशासन ने नीलाम पत्रवाद के बकायदारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार ने 198 बकायदारों की गिरफ्तारी के लिए वारंट निर्गत किया है।
वारंट की सूची पुलिस अधीक्षक कार्यालय को भेज दी गई है। एसपी कार्यालय से अनुरोध किया गया है कि संबंधित थानों के माध्यम से अग्रेत्तर कार्रवाई करते हुए सभी बकायदारों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराई जाए।
प्रशासन ने 25 सबसे बड़े बकायदारों की सूची भी जारी की है। इन पर करोड़ों रुपये का बकाया है।
– सबसे बड़े 5 बकायदार
नाम / प्रतिष्ठान बकाया राशि थाना
सूर्या देवी, कोहरिया टोला, रक्सौल ₹5,77,18,265 रक्सौल
अनिकेत कुमार, न्यू स्टाइल हैंडलूम, मीना बाजार, रक्सौल ₹4,93,95,085 रक्सौल
रविन्द्र कुमार, सिरसिया माल ₹43,20,250 नकरदेई
अमित कुमार गुप्ता, चंपारण कम्प्यूटर्स, मोतिहारी ₹29,78,414 नगर थाना
मेसर्स सिंह बजाज, विकास कुमार, रामपुरवा ओलहाँ ₹27,95,871 हरसिद्धि

– अन्य बड़े बकायदार
नाम बकाया राशि थाना
शशिभूषण, मियां टोला, जलहां ₹27,08,741 संग्रामपुर
सुमित कुमार, बनियापट्टी चौक, मोतिहारी ₹26,71,076 नगर थाना
शिवशंकर ट्रेडर्स / राधेश्याम कुमार तिवारी, बोकानेकलां ₹25,38,304 गोविंदगंज
दिनेशवर प्रसाद सिंह, नारायणपुर ₹24,89,402 मधुबन
वशीर अहमद, माधोपुर, जोलगावां ₹23,52,037 तुरकौलिया
सोना लाल कुमार, बेलवादीह, सुगौली ₹23,42,787 सुगौली
भोलानाथ द्विवेदी, महमादा चौबे टोला ₹22,81,230 मेहसी
खुशबू देवी, केसरिया ₹22,37,669 केसरिया
मो. हासिम, मोहब्बतपुर, ढाका ₹20,76,457 ढाका
रत्नेश कुमार, बलभद्रपुर, नरहा पानापुर ₹19,95,338 राजपुर
शशिभूषण प्रसाद, चिन्तामनपुर ₹19,94,825 मलाही
विनोद इन्टरप्राईजेज, प्रिंस कुमार, रामगढ़वा ₹19,52,063 रामगढ़वा
अमरेन्द्र मिश्रा, जितवारपुर, पीपरा ₹19,46,370 गोविंदगंज
अनिल कुमार सहनी, लालबेगिया, चिरैया ₹19,36,200 चिरैया
सुधांशु कुमार, घेघवा मधुबन ₹19,23,325 मधुबन
पारसनाथ यादव, घेघवा मधुबन ₹19,23,325 मधुबन
कलीम अख्तर, बरकुरवा सोनवल ₹18,33,290 पहाड़पुर
सरिता देवी, कोड़िहारी चौक, रक्सौल ₹17,58,782 रक्सौल
जावेदा डेयरी, शहाबुद्दीन, सागरदीना, चिरैया ₹17,56,831 चिरैया
विशाल कुमार गिरी, श्रीकृष्ण नगर, मोतिहारी 17,19,185 नगर थाना
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बकाया राशि जमा नहीं करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।












