Advertisement

10 दिन में ही उजड़ गया सुहाग, सड़क हादसे में पति की मौत

-10 दिन में ही उजड़ गया सुहाग, सड़क हादसे में पति की मौत

दीपक कुमार/ गायघाट

गायघाट। शादी की खुशियां अभी पूरी तरह थमी भी नहीं थीं कि एक दर्दनाक सड़क हादसे ने औराई थाना अंतर्गत सगहरी रामपुर निवासी नवविवाहिता अंजली कुमारी ( 24) वर्षीय की जिंदगी में मातम ला दिया। शादी के महज 10 दिन बाद ही सड़क दुर्घटना में पति की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
बताया गया कि युवक अपने पत्नी साथ ट्रेन पकड़ने दरभंगा जंक्शन बाइक से जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में बरुआरी के पास कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


पति की मौत की खबर मिलते ही नवविवाहिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। शादी के महज दस दिन बाद ही उसका सुहाग उजड़ गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिजनों ने प्रशासन से वाहन चालक की पहचान कर उचित कार्रवाई की मांग की है।