मोतिहारी। राजन द्विवेदी।
– होली मिलन समारोहों के आयोजन से रंग में सराबोर हुआ शहर, चहुंओर दिख रहा जश्न का माहौल
होली के नजदीक आते ही जिले में चहूंओर जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। जगह-जगह लोग होली मिलन समारोह का आयोजन कर खुशी का इजहार कर रहे हैं। रविवार को पं. छोटेलाल मिश्र संगीत कला महाविद्यालय की ओर से शहर के राजेन्द्र नगर भवन में होली मिलन समारोह के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप मेयर डॉ लालाबाबू प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया। तो वहीं ब्राह्मण युवा संगठन के अभय मिश्रा एवं अनिकेत पांडेय के नेतृत्व में नरसिंह बाबा मंदिर परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन कर प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। जबकि अपराह्न में मारवाडी समाज द्वारा रानीसती मंदिर में भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मेयर प्रिति कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद शाम में छतौनी स्थित वेलहोम होटल में सिटीजन फोरम की ओर से होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व वीरेंद्र जलान ने किया। वहीं कल शनिवार को भी डाकबंगला स्थित जिला परिषद अध्यक्ष ममता राय तथा समाजसेवी इंजीनियर गप्पू राय के द्वारा महाभोज सह होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां शहर के बुद्धिजीवी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस तरह देखा जाएं, तो शहर में होली आने के पूर्व से हीं होली मिलन समारोह सह भोज का आयोजन शुरू हो गया है। अब यह दौर होली के समय तक जारी रहेगा। इससे लगता है कि जिलेभर के लोग अभी से ही होली के रंग में सराबोर हो गए हैं तथा अपने-अपने ढंग से होली का मजा लेना शुरू कर दिए हैं।











