-हनुमान मंदिर में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण
समस्तीपुर। मोरबा प्रखंड क्षेत्र के ताजपुर थाना अंतर्गत चकपहार पंचायत के राजवाड़ा गांव स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर के प्रांगण में बुधवार को नीतिका ड्रग सेंटर के सौजन्य से डॉ विनय कुमार राय के द्वारा संकट मोचन बुजुर्ग सम्मान योजना के तहत कंबल वितरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रविंद्र प्रसाद राय व संचालन डॉक्टर विनय कुमार राय ने किया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के करीब आधे दर्जन से अधिक गांव के बुजुर्ग, असहाय, विकलांग व जरूरतमंद लोगों के बीच 100 से कीमती कंबल सम्मान के रूप में वितरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर विनय कुमार राय ने कहा कि असहाय, विकलांग व जरूरतमंद लोगों की सेवा से जीवन में चतुर्दिक लाभ की प्राप्ति होती है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि डॉ विनय कुमार राय नीतिका ड्रग सेंटर के तत्वाधान में करीब पिछले 7 वर्षों से क्षेत्र के लोगों की कंबल देकर सेवा कर रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा परमो धर्म है। गांव समाज में बहुत कम ही लोग होते हैं जो इस तरह से बिना भेदभाव का सेवा कर रहे हैं जो लोग इस तरह की सेवा कर रहे हैं वास्तव में सराहनीय कदम है। मौके पर डॉक्टर विनय कुमार राय, समाजसेवी अशोक राय, पंकज सिंह, पिंटू गिरी, संतोष यादव, पांडव राय, रोशन यादव, अविनाश कुमार राय, चमन यादव,मनोज राय, गोपाल यादव, दीपक कुमार मैनकाइंड, अजय कुमार, सम्भु राय, रामविलास राय, फगु सहनी, डॉ रामबालक शर्मा, मोरवा जिला परिषद कुमारी स्वेता यादव, रविंद्र प्रसाद यादव, ललित राय, रौशन कुमार,राकेश यादव सहित सैंकड़ो लोग मौजूद थे।











