Advertisement

हथियार प्रदर्शन करने के मामले में 7 युवकों को पुलिस ने दबोचा

-हथियार प्रदर्शन करने के मामले में 7 युवकों को पुलिस ने दबोचा

-देशी पिस्तौल, कट्टा एवं दो गोली बरामद

मोतिहारी ।सम्वाददाता।

मंगलवार की रात्री में हरसिद्धि थाना क्षेत्र में युवक का हथियार प्रदर्शन करते वायरल फोटो पुलिस को मिला। जिसके बाद एसपी स्वर्ण प्रभात ने फोटो के सत्यापन करते एवं आवश्यक कार्यवाई के लिए पुलिस टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने सूचना के सत्यापन के उपरांत त्वरित कार्यवाई करते हुए कुल सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। साथ ही उनके निशानदेही पर एक देशी पिस्टल, एक दसी कट्टा एवं 315 बोर व 7.65 बोर की जिन्दा गोली बरामद की । साथ ही चार मोबाइल भी बरामद किए। पुलिस इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करते हुए अग्रीम अनुसंधान कर रही। पुलिस को उम्मीद है कि इनसे पूछ ताछ करने पर पर अन्य कांडों का भी उद्भेदन संभव है।

 

गिरफ्तार अपराधियों में जोगिया पानापुर निवासी जयप्रकाश सहनी का पुत्र राबा कुमार, पानापुर मलाही टोला निवासी अमर कुमार, मंदीप कुमार, विक्की कुमार, गोलु कुमार, कुन्दन कुमार,
एवं विक्की कुमार है। ये सभी हरसिद्धि थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस टीम में अरेराज इंस्पेक्टर पूर्णकाम सामर्थ, हरसिद्धि थानाध्यक्ष सर्वेन्द्र कुमार सिन्हा, दारोगा मनीष राज, अविनाश कुमार, संतोषी, उमेश पासवान सहित सशस्त्र बल शामिल थे। एसपी ने कहा कि पढ़ाई की उम्र बच्चे हांथ में किताब पेन की जगह हथियार प्रदर्शन कर रहे हैं। अभिभावकों से अपील है कि अपने बच्चों पर खास ध्यान रखें कि वे कहीं गलत तो नहीं कर रहे। बच्चों को पढ़ाई की ओर उन्मुख करें।