-स्वतंत्रता सेनानी दामोदर प्रसाद सिंह की 22वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
मुजफ्फरपुर। नवयुवक समिति ट्रस्ट भवन, छोटी सरैयागंज के सभागार में “जागृति” संस्था सरैया एवं “सिया दामोदर फाउंडेशन” मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं किसान नेता स्वर्गीय दामोदर प्रसाद सिंह की 22वीं पुण्यतिथि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन मुक्तिधाम समिति के अध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार केजरीवाल एवं नागरिक मोर्चा के महासचिव मोहन सिन्हा के नेतृत्व में किया गया।
समारोह की अध्यक्षता कवि एवं साहित्यकार डॉ. संजय पंकज ने की, जबकि संचालन मोहन सिन्हा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. रमेश कुमार केजरीवाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में देवब्रत अकेला, डॉ. बृज भूषण मिश्रा, डॉ. रामेश्वर द्विवेदी, उदय नारायण सिंह, डॉ. भगवान लाल सहनी एवं डॉ. वंदना विजय लक्ष्मी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वर्गीय दामोदर प्रसाद सिंह के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उपस्थित अतिथियों ने अपने संबोधन में स्व. दामोदर बाबू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके सामाजिक, राजनीतिक और किसान हितों के लिए किए गए योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उनका जीवन संघर्ष, सेवा और समाज के प्रति समर्पण की प्रेरणादायी मिसाल है।

समारोह में शहर के प्रमुख शिक्षाविदों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। मंचासीन अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र एवं पुष्पमालाओं से सम्मानित कर किया गया।
कार्यक्रम के आयोजक एवं स्व. दामोदर प्रसाद सिंह के सुपुत्र, कवि एवं साहित्यकार डॉ. हरिकिशोर प्रसाद सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर श्री नवयुवक समिति ट्रस्ट के उपाध्यक्ष रणवीर अभिमन्यु, कवि-साहित्यकार ओम प्रकाश गुप्ता, उमेश राज, डॉ. शैलवाला केजरीवाल, बी.के. मल्लिक, मुन्नी चौधरी, मधुमंगल ठाकुर, डॉ. एच.एल. गुप्ता, डॉ. विनोद कुमार सिन्हा, प्रमोद नारायण मिश्र, डॉ. जगदीश शर्मा, दिन दयाल राणा, परमेश्वरी देवी, दीनबंधु आजाद, पप्पू निशात, अजय कुमार, सुरेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में मधुमंगल ठाकुर ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष की अनुमति से समारोह के समापन की घोषणा की गई।










