– गायघाट के कर्पूरी भवन परिसर में RJD विधायक निरंजन राय ने शान से फहराया तिंरगा
मुजफ्फरपुर(बिहार)। दीपक कुमार तिवारी।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुजफ्फरपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने भी झंडातोलन किया।जिले के गायघाट कर्पूरी भवन परिसर में गायघाट से राजद विधायक निरंजन राय ने झंडातोलन किया।

इस दौरान उन्होंने झंडे को सलामी दी। झंडातोलन कार्यक्रम के दौरान गायघाट थाना एवं बेनीबाद ओपी की पुलिसकर्मी एवं पदाधिकारी,गायघाट के बीडीओ सहित अन्य पदाधिकारी,गायघाट, कटरा एवं बन्दरा प्रखण्ड से जुड़े हुए राजद महागठबंधन के विभिन्न पार्टी पदाधिकारी,कार्यकर्ताओं के अलावे क्षेत्र के कई पंचायत प्रतिनिधि एवं सामाजिक प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।













