Advertisement

स्कूल के छात्रावास से मिला नर्सरी के छात्र का शव, खून से लथपथ था चेहरा

-स्कूल के छात्रावास से मिला नर्सरी के छात्र का शव, खून से लथपथ था चेहरा

फुलवरिया (गोपालगंज)।सम्वाददाता।

बिहार में गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के मंजिरवा कला स्थित न्यू जान लोक कंपटीशन स्कूल से शनिवार की सुबह एक 6 वर्षीय छात्र का शव मिला है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृतक छात्र भोरे थाना क्षेत्र के कुसहां गांव निवासी देवेंद्र सिंह का 6 वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार सिंह बताया जाता है। जो मजिरवा कला स्थित न्यु ज्ञान लोक कंपटीशन स्कूल में कक्षा नर्सरी का छात्र था।


वह स्कूल के छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहा था। घटना की सूचना पर पहुंची फुलवरिया पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।स्कूल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, बताया जाता है कि छात्र आर्यन कुमार सिंह सुबह 6 बजे स्कूल कैंपस में ही ट्यूशन पढ़ रहा था।
पढ़ते-पढ़ते अचानक वह कब गायब हो गया किसी को पता नहीं चला। खोजते-खोजते जब बच्चे छत की तरफ गए तो देखा कि वह गिरा पड़ा था।

स्कूल प्रबंधन के अनुसार छात्र के चेहरे, नाक पर कट तथा जख्म के निशान और खून के छींटे लगे हुए थे। आनन-फानन में स्कूल प्रबंधन ने गाड़ी की व्यवस्था कर उसे हथुआ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।