Advertisement

सोनपुर-सबदलपुर-खगड़िया रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण

सोनपुर-सबदलपुर-खगड़िया रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान स्टेशनों, पुलों और ट्रैक का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

सोनपुर।संवाददाता।

मंडल रेल प्रबंधक (मंरेप्र) श्री विवेक भूषण सूद ने आज सोनपुर-सबदलपुर-खगड़िया (वाया बरौनी) रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मार्ग में आने वाले रेल पुलों, ट्रैक, ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन (ओएचई), सिग्नल और अन्य संरचनाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में मंरेप्र सबसे पहले सबदलपुर जंक्शन पहुंचे, जहाँ उन्होंने स्टेशन पर संरक्षा, सुरक्षा, स्वच्छता और यात्री सुविधाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने स्टेशन के भीतरी और बाहरी परिसर, पैनल रूम और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर सीनियर डीसीएम श्री रौशन कुमार, सीनियर डीईई (टीआरडी), सीनियर डीईएन समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान सबदलपुर जंक्शन से मुंगेर के बीच स्थित पुल संख्या 17 (श्री कृष्ण सेतु) का विशेष निरीक्षण किया गया। मंरेप्र ने पुल की संरचनात्मक स्थिति का अवलोकन किया और अधिकारियों को सुरक्षा एवं मरम्मत के निर्देश दिए।

इसके बाद, खगड़िया स्टेशन पर उन्होंने यात्री सुविधाओं का जायजा लिया और स्टेशन ठेकेदारों के साथ बैठक की। उन्होंने ठेकेदारों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए समाधान का आश्वासन दिया।

 

निरीक्षण की श्रृंखला में उन्होंने साहेबपुर कमाल और बेगूसराय स्टेशन का भी निरीक्षण किया, जहां यात्री सुविधाओं के मानकों का परीक्षण कर अधिकारियों को सुधार के दिशा-निर्देश दिए।