-सोनपुर मंडल में “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा-2025” के तहत डोर-टू-डोर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
सोनपुर मंडल में “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा-2025” अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 24 सितंबर 2025 को व्यापक डोर-टू-डोर अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के तहत मंडल के कुल 07 प्रमुख स्टेशन – सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी एवं नवगछिया – पर यात्रियों के बीच स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश का प्रसार किया गया। यात्रियों को स्वच्छता बनाए रखने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा अपशिष्ट प्रबंधन संबंधी जानकारियाँ दी गईं।

साथ ही मंडल की कुल 09 कॉलोनियों – सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, गढ़हारा, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी एवं नवगछिया – में निवासरत रेल कर्मचारियों के घर-घर जाकर उनके परिवारजनों को जागरूक किया गया। इस पहल का उद्देश्य कॉलोनी एवं स्टेशन परिसर को साफ-सुथरा, हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाना रहा।
सोनपुर मंडल द्वारा आयोजित यह जागरूकता अभियान न केवल कर्मचारियों एवं यात्रियों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित कर रहा है, बल्कि स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।












