-सैनिक स्कूल में मातृ दिवस समारोह आयोजित, छात्रों ने गीत-संगीत से मां को किया नमन
भागलपुर। सैनिक स्कूल गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को मातृ दिवस बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्चन के साथ हुई। इस अवसर पर प्रभा कुमारी, सुगंधा कुमारी, प्रतिभा तिवारी, प्रधानाचार्य अमरेश कुमार एवं कन्या भारती के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि मां के सामने सागर भी छोटा है। मां से ही प्रेम, त्याग, समर्पण और सहानुभूति जैसे श्रेष्ठ गुण प्राप्त होते हैं। छात्राओं ने कहा कि “मां” शब्द में ही संपूर्णता समाहित है।

इस अवसर पर शाश्वत सौरभ द्वारा “मां से ही सब त्यौहार है, मां हंसी है खुशी है, मां बच्चों की जान है” गीत प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। वहीं निक्की एवं प्रिया ने “तू कितनी अच्छी है, तू कितनी प्यारी है” गीत प्रस्तुत कर भावुक माहौल बना दिया।
कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशन में किया गया। समारोह में छात्रों द्वारा कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, खेल, गीत और अभिनय भी प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने पुष्प अर्पित कर, तिलक लगाकर, आरती उतारकर और वंदन कर माताओं का सम्मान किया।
इस मौके पर विद्यालय के आचार्य बंधु-भगिनी, रोहित कुमार, शांतनु आनंद, मीडिया प्रभारी दीपक कुमार झा सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।











