Advertisement

सीतामढ़ी में गैंगवार..कुख्यात को मारी गोली, पूर्व में तीन भाईयों का हो चुका है मर्डर

-सीतामढ़ी में गैंगवार.. कुख्यात को मारी गोली, पूर्व में तीन भाईयों का हो चुका है मर्डर

सम्वाददाता। पटना।

सीतामढ़ी में गोलीबारी का मामला सामने आया है. एक युवक को गोली मारी गई है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना जिले के जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र की है. जख्मी की पहचान नाम उमेश महतो के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि उमेश के तीन भाइयों की पूर्व में हत्या हो चुकी है गोली मारे जाने वाले इलाके के कुख्यात अपराधी है. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. उमेश महतो उन तीनों भाइयों में सबसे बड़ा है, जिसकी हत्या हो चुकी है.

मामले को लेकर सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि उमेश महतो भारत नेपाल करेंसी बदलने का भी काम करता है. जब वो कहीं से पैसे लेकर आ रहा था, उसी दौरान उसे गोली मारी गई है. सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है. फिलहाल स्थानीय लोगों के सहयोग से उमेश महतो को इलाज के लिए सीतामढ़ी शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


Ads by इसके अलावा कमेटी में कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और विधि मंत्रालय के सचिव विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे. यह कमेटी तुरंत अपना काम करना शुरू कर देगी और इसका मुख्यालय नई दिल्ली में होगा. यह कमेटी अविश्वास प्रस्ताव, दल-बदल कानून और त्रिशंकु विधानसभा या लोकसभा की परिस्थितियों का विश्लेषण करेगी और उसके मुताबिक उचित सुझाव देगी.इस संबंध में सरकार की तरफ से जारी अधिसूचना में बताया गया कि एक साथ चुनाव कराने को लेकर गठित कोविंद समिति तुरंत काम शुरू करेगी और जल्द से जल्द सिफारिशें देगी. यह उच्चस्तरीय समिति इस बात का अध्ययन करेगी कि क्या संविधान में संशोधन के लिए राज्यों के अनुमोदन की आवश्यकता होगी. इसके अलावा एक साथ चुनाव कराने की स्थिति में त्रिशंकु सदन, अविश्वास प्रस्ताव या दलबदल से उभरते परिदृश्यों के प्रभाव का विश्लेषण करेगी.