-डुमरा में पोल्ट्री फार्म व्यवसाई को गोलियों से भूना, मौत
सम्वाददाता। सीतामढ़ी।
सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र के केथरिया गांव में शुक्रवार देर रात पोल्ट्री फॉर्म व्यवसाई सोनेलाल शर्मा के 40 वर्षीय पुत्र पंकज शर्मा की गोली मार हत्या कर दी गई। मोहर्रम के ऐन मौके पर हत्या की वारदात पुलिस सकते में आ गई है।

एसडीपीओ सदर सुबोध कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर तुरंत पहुंच गया। शव को तुरंत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों का कहना है कि डुमरा थाने से महज 10 किलोमीटर की दूरी पर चार नकाबपोश अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि पोल्ट्री फॉर्म के पास पंकज शर्मा बैठे हुए थे। उसी वक्त आए चार नकाबपोश अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। उन्हें तीन गोली लगी है। जिससे मौके पर ही मौत हो गई।















