चंपारण की खबर::
-सीएसपी संचालकों के साथ थानाध्यक्ष ने की बैठक, दिया कई निर्देश
मोतिहारी / राजन द्विवेदी ।
जिले के कोटवा थानाध्यक्ष निर्भय कुमार राय ने आज थाना क्षेत्र में संचालित सभी सीएसपी संचालकों की एक बैठक थाना परिसर में आयोजित की। बैठक के दौरान थानाध्यक्ष राय ने सीएसपी संचालकों को कई आवश्यक निर्देश दिए। जिसमें कहा गया है कि सभी सीएसपी संचालक अपने संस्थान में सीसीटीवी कैमरा लगाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा कैश ट्रांजक्शन व ट्रैवलिंग के पहले थाने को जरूर सूचित कर दें।

वही बताया गया है कि कैश लेकर एक व्यक्ति कभी भी सफर न करें। सीएसपी वालो को हमेशा सतर्कता के साथ ही कैश लेकर चलने की सलाह थानाध्यक्ष द्वारा दी गई। इस दौरान थाना क्षेत्र के लगभग 15 सीएसपी संचालक उपस्थित रहे। बता दे की हाल के दिनों में लगातार सीएसपी संचालक एवं फाइनेंस एजेंसी के कर्मियों से पैसों की लूट हुई है । इसको लेकर कोटवा थानाध्यक्ष ने एक बेहतर पहल करते हुए सीएसपी संचालकों को थाने पर बुलाकर जरूरी निर्देश देने के साथ ही आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी।












