-सिगरेट नहीं देने पर बुजुर्ग महिला को घर से उठाकर ले गए बदमाश,फिर किया रेप
-अंधेरे में किया ‘कांड’
ब्यूरो।पटना/लखीसराय।
बिहार के लखीसराय से सनसनीखेज मामला सामने आया है। सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ सामूहिक बलात्कार की वीभत्स घटना सामने आई है। सिगरेट नहीं देने पर कुछ दबंगों ने पहले महिला की बेरहमी से पिटाई की और फिर उसे घर से दूर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। यह घटना बुधवार देर रात हुई। पीड़िता फिलहाल सदर अस्पताल में इलाज करवा रही है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार, देर रात तीन-चार दबंग एक महिला की दुकान पर सिगरेट मांगने पहुंचे। जब महिला ने सिगरेट देने से इनकार कर दिया, तो दबंगों ने गुस्से में उस पर हमला कर दिया। उन्होंने पहले महिला को बुरी तरह पीटा। इसके बाद वे उसे घर से दूर ले गए और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है और इंसाफ की गुहार लगा रहा है।

वहीं, डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि महिला के साथ यौन शोषण हुआ है। पीड़िता की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों आरोपी भी पीड़िता के गांव के ही रहने वाले हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
लखीसराय के एसपी अजय कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है। दूसरी ओर इस घटना के बाद गांव के लोगों में आक्रोश है और वे कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।












