-सहारनपुर: सफेद कोट में छिपा जेहादी — डॉक्टर आदिल अहमद की गिरफ्तारी से हड़कंप, आतंकी नेटवर्क का हुआ बड़ा खुलासा
सहारनपुर।एजेंसी।
फरिश्ता समझे जाने वाला डॉक्टर अब मौत का सौदागर निकला। सहारनपुर से गिरफ्तार डॉ. आदिल अहमद का मामला अब बेहद संगीन मोड़ पर पहुंच गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सहारनपुर एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गए इस डॉक्टर पर आरोप है कि वह दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी यूपी में फैले एक खतरनाक आतंकी नेटवर्क का अहम हिस्सा था।
जांच एजेंसियों के अनुसार, डॉ. आदिल वही व्यक्ति है जिसने मार्च 2025 में फेमस मेडिकेयर हॉस्पिटल में बतौर जनरल फिजिशियन नौकरी शुरू की थी। करीब पांच लाख रुपये महीने की मोटी तनख्वाह पाने वाला यह डॉक्टर असल में सफेद कोट में छिपा खूनी खिलाड़ी निकला। इससे पहले वह वी ब्रॉस हॉस्पिटल में कार्यरत था, जहां से सिफारिश पर उसे नई नौकरी मिली थी।
मरीजों का इलाज करने वाला यह शख़्स दरअसल मौत का कारोबार चला रहा था। गुरुवार की शाम आदिल सरसावा इलाके के एक फूड कोर्ट में बिरयानी खा रहा था, तभी जम्मू-कश्मीर पुलिस और एसओजी की टीम ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। उसी दिन उसने अस्पताल से छुट्टी ली थी, यह कहते हुए कि उसकी मां बीमार है — लेकिन हकीकत में वह फरारी की साजिश रच रहा था।

सूत्रों के मुताबिक, आदिल के तीन साथी पहले से एटीएस की गिरफ्त में हैं। वहीं, हाल ही में 4 अक्टूबर को जम्मू में हुई उसकी शादी में शामिल डॉक्टरों से भी पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियों का मानना है कि आतंकी संगठन शिक्षित प्रोफेशनल्स को आगे रखकर फ्रंट नेटवर्क तैयार कर रहा था, ताकि किसी को शक न हो।
मामले की जड़ 27 अक्टूबर की उस घटना से जुड़ी है, जब जैश-ए-मुहम्मद के पोस्टर जम्मू की दीवारों पर चिपकाए गए थे। सीसीटीवी फुटेज में पोस्टर लगाने वाला शख़्स डॉ. आदिल अहमद ही निकला। तलाशी के दौरान एजेंसियों ने उसके ठिकानों से विस्फोटक, टाइमर यूनिट और हथियार बरामद किए हैं।
एजेंसियों का दावा है कि आदिल पश्चिमी यूपी में जेहादी मॉड्यूल तैयार करने की फिराक़ में था। इस खुलासे के बाद मेडिकल बिरादरी में हड़कंप मच गया है। लोगों का कहना है —
> “जब इलाज करने वाला ही क़ातिल बन जाए, तो इंसानियत का खुदा भी खामोश हो जाता है।”
#SaharanpurTerrorLink #DrAdilAhmed #JammuKashmirPolice #ATSOperation #TerrorNetwork #BreakingNews #SaharanpurNews #JihadiModule #NationalSecurity














