Advertisement

सरस्वती पूजा में बिना लाइसेंस मूर्ति नहीं बैठे, क्राईम मीटिंग में एसएसपी का स्पष्ट निर्देश

*सरस्वती पूजा में बिना लाइसेंस के मुर्ती नही बैठे, क्राईम मीटिंग में एसएसपी ने दिए निर्देश

*ग्यारह थानो के बदले थानाअध्यक्ष

 

गया।धीरज।

पुलिस महकमे में दिन भर सभी के मुह पर चर्चा का विषय यह रहा कि तीन दिन बाद फिर तबादला हुआ। पुलिस आफिस में आयोजित क्राइम मीटिंग के पहले गया जिला एस एसपी आशीष भारती ने ग्यारह थानो के नये थानाअध्यक्ष की कर दी गई है।तीन पहले ही थानाध्यक्ष की तैनाती की गयी थी। फिर वहा से हटाकर दुसरे थाना में तबादला किया गया है।इस क्राइम मीटिंग में सरस्वती पूजा एवं आगमी लोकसभा चुनाव के दौरान विधी व्यवस्था बनाये रखने के लिए चर्चा की गई है।एस एसपी ने सभी थानाध्यक्षों से क्रमश जनवरी माह में संगीन अपराधो पर आज के दिन तक कितनी करवाई हुई इसकी जानकारी ली गई है। इसके साथ टाप 20 की सूची में शामिल अपराधियों की बल दिया गया है।

इसके बाद चतरा जिले इलाके में अफीम की खेती नष्ट करने के दौरान पुलिस टीम पर हमले की चर्चा करते हुए सभी पुलिस पदाधिकारी को एस एस पी ने निर्देश दिया कि नक्सलग्रस्त इलाके में करवाई करने के पहले सुरक्षा के पुरे इतजाम और हर प्रकार के प्रोटोकॉल का अवश्य ध्यान रखें और करे,काम करने के जोश में होश नही खोना चाहीए जिससे आम आदमी को जान माल का कोई नुक्सान नहीं हो इस बात का ध्यान रखें।एस एसपी ने आगे कहा कि कोर्ट के आदेश मिलते ही 48 घंटे के अंदर जमानतीय वारंट, इश्तहार और कुर्की वारंट का करवाई हर हाल में किया जाना चाहिए।15 दिनो के अंदर अजमनातीय वारट का निष्पादन करे। सरस्वती पूजा में बिना लाइसेंस के मुर्ती नही बैठने होनी चाहिए और सभी बैठाने वाले को लाइसेंस मिलना चाहिए, लाइसेंस देते समय सभी बिंदुओं पर तहकीकात जरुर कर लेना होंगा।

पुलिस लाईन में पोस्टेड इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर को एस एसपी द्वारा दी गई थानो की जिम्मेदारी इसकी जानकारी देते हुए एस एसपी ने बताया कि पुलिस लाइन में पोस्टेड इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह को बोधगया थानाध्यक्ष , इंस्पेक्टर मुन्ना कुमार वर्मा को वजीरगंज थानाध्यक्ष , इंस्पेक्टर अजीत कुमार को शेरधाटी थानाध्यक्ष, इंस्पेक्टर चंद्रशेखर कुमार को टिकारी थानाअध्यक्ष,सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार को एससी एसटी थानाअध्यक्ष बनाया गया है।मगध विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष को बाराचट्टी थानाध्यक्ष,मैगरा थानाअध्यक्ष दिनेश कुमार को डुमरीया थानाध्यक्ष, छकरबंधा थानाध्यक्ष गोपाल कुमार को महकार थानाध्यक्ष, गहलौत ओपी अध्यक्ष तनुजा को महिला थानाध्यक्ष बनाया गया है। गोपनीय कार्यलय टेक्निकल सेल में स्थापित इंस्पेक्टर देवराज इन्द्र को डेल्हा थानाध्यक्ष, कोतवाली थाना में पोस्टेड सब इंस्पेक्टर रेखा कुमारी को गहलोर औपी थानाअध्यक्ष बनाया गया है।