-सरस्वती पूजा को लेकर हत्था थाना में शांति समिति की बैठक, डीजे पर रोक
मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक।
सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार की शाम हत्था थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष लोकेश कुमार चौधरी ने की।

बैठक में थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि सरस्वती पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा तथा पूजा आयोजन के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि पूजा पंडालों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं और विसर्जन के दौरान विशेष सतर्कता बरती जाए। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
इस अवसर पर तेपरी पंचायत के मुखिया हरिश्चंद्र राम, मुन्नी के पूर्व मुखिया राजेन्द्र सहनी, मतलुपुर पैक्स अध्यक्ष नवीन कुमार, मुन्नी पैक्स अध्यक्ष मनोज ठाकुर, उपमुखिया शिवनाथ सहनी, शिक्षक नरेश राय, सूरज राय, मनोज राज, मो. नसरुल्लाह सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।











