Advertisement

समाज को शिक्षित तथा संगठित होना पड़ेगा – नागेन्द्र

-समाज को शिक्षित तथा संगठित होना पड़ेगा – नागेन्द्र

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर।

कलवार समाज को संगठित तथा शिक्षित होना पड़ेगा। उपयुक्त बातें शनिवार को जनकपुरधाम में आयोजित नेपाल कलवार कल्याण महासंघ के चौथे राष्ट्रीय महाधिवेशन में मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए प्रदेश सांसद (बिधायक) नागेंद्र साह ने कहीं। आगे उन्होंने कहा कलवार समाज में शिक्षा का अभाव हैं। अभी भी महिला शिक्षा में कमी है। इसलिए कलवार महासंघ को राष्ट्र स्तर पर अभियान चलाना होगा। बिधायक नागेंद्र साह ने आगे कहा कि समाज में संगठित नहीं है। इसलिए हम राजनीति में आगे नहीं बढ रहे हैं।
बिशिष्ट अतिथि पद से बोलते हुए बिधायक प्रमोद जायसवाल ने कहा कि कलवार को सभी शाखाओं के साथ मिलकर शिक्षा, संगठन तथा राजनीति भागीदारी के लिए मिलकर काम करना होगा।


इस उद्घाटन समारोह में जनकपुरधाम उप महानगर पालिका के मेयर मनोज कुमार साह ने कहा कि कलवार के साथ सभी बैश्य के उप जातियों के बीच रोटी बेटी का संबंध स्थापित होना चाहिए। इसमें कलवार जाति का महत्वपूर्ण योगदान हो सकता है। देश में सामाजिक तथा धार्मिक कार्यो में कलवार जाति का महत्वपूर्ण योगदान हैं। कृष्ण कुमार साह की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में पूर्व संविधान सभा द्वय माधवी रानी साह, दिनेश प्रसाद साह, जनकपुरधाम उप महानगर पालिका के उपमेयर किशोरी साह, जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के पूर्व अध्यक्ष रमेश साह, श्याम प्रसाद साह, कलवार कल्याण समाज के राष्ट्रीय महासचिव महेन्द्र चौधरी सहित कई लोगो ने बिचार रखें। मंच संचालन अधिवक्ता डा. जय मंगल प्रसाद ने किया। इस चौथे राष्ट्रीय महाधिवेशन में पूरे नेपाल से चार सौ से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए।