Advertisement

समस्तीपुर: रैली की सफलता को लेकर भाकपा-माले ने निकाली पदयात्रा

-रैली की सफलता को लेकर भाकपा-माले ने निकाली पदयात्रा

सम्वाददाता। समस्तीपुर।

पटना के गांधी मैदान में 15 फरवरी को आयोजित रैली को सफल बनाने के लिए भाकपा माले ने प्रखंड के धोबगामा पंचायत में पदयात्रा निकाल लोगों से एकजुट होकर रैली में भाग लेने का आह्वान किया।
पदयात्रा निकालने के बाद माले कार्यकर्ताओं ने सभा भी आयोजित की। सभा की अध्यक्षता उषा देवी ने की। मुख्य अतिथि के तौर पर भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार उपस्थित थे।

सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि रैली की सफलता को लेकर भाकपा-माले पूसा प्रखंड के गांव-गांव में पदयात्रा निकालकर लोगों से रैली में भाग लेने की अपील करेगी। उन्होंने कहा कि संविधान, लोकतंत्र, आम आदमी की रोजी-रोटी पर केन्द्र सरकार बुलडोजर चलाकर दमन कर रही है। देश में बढ़ती महंगाई चरम पर है। बेरोजगारी का दंश पूरा देश झेल रहा है। आज पूरे देश में मोदी सरकार के खिलाफ ज़बरदस्त गुस्सा है। मौके पर प्रखंड कमिटी सदस्य रविन्द्र सिंह, सुरेश कुमार, अखिलेश सिंह, अमृता देवी, खेग्रामस नेता अजय कुमार ,मनोज पासवान, सेवक पासवान, सीता देवी,रेश्मा देवी, सुशीला देवी, ज्योति देवी,अनिता देवी, सुदामा देवी, सरयुग पासवान, बिजली ठाकुर, बिराजी दास आदि मौजूद थे।