Advertisement

समस्तीपुर: पूसा में आशा कार्यकर्ताओं ने मनाया आशा दिवस

*#पूसा में आशा कार्यकर्ताओं ने मनाया आशा दिवस

*#आशा कार्यकर्ताओं की सभी मांग जायज, सरकार इसे अविलंब पूरा करे :- अमित कुमार

पूसा।सम्वाददाता।

पूसा में रविवार को आशा कार्यकर्ताओं ने आशा दिवस मनाया। इस दौरान आशा संघ की प्रखंड अध्यक्ष कल्पना सिन्हा के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताओं ने प्रतिरोध मार्च निकालकर सभा की। इसमें बतौर मुख्य अतिथि आशा संघ के मुख्य संरक्षक भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार भी मौजूद थे।
इस दौरान प्रसव कराने में एएनएम के द्वारा प्रसूता व उनके परिवार से अवैध वसूली पर रोक लगाने,आशा दिवस में आशा को बैठने की व्यवस्था करने, आशा को आशा कक्ष अविलम्ब देने आदि की मांग की गई।

सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा पूरे बिहार में किए गए हड़ताल से बाध्य होकर सरकार ने मांगो को पूरा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन सरकार ने कुछ ही मांग को पूरा किया, अन्य मांगो को पूरा करने में टालमटोल कर रही है। आशा कार्यकर्ताओं की सभी मांग जायज है, सरकार इसे अविलंब पूरा करे।

आशा संघ की प्रखंड अध्यक्ष कल्पना सिन्हा ने आशा दिवस के महत्व पर प्रकाश डालकर आशा कार्यकर्ताओं के कार्यों के बारे में जानकारी दीं। कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम में आशा ही रीढ़ की हड्डी हैं। आशा कार्यकर्ताओं को संस्थागत प्रसव, प्रसव पूर्व गर्भवती महिलाओं को पूर्ण जांच तथा नवजात के पूर्ण टीकाकरण पर काम करने की सलाह दी गई।
मौके पर भाकपा-माले जिला कमिटी सदस्य महेश कुमार, खेग्रामस प्रखंड सचिव सुरेश कुमार, अर्चना झा, अनिता देवी,अन्नू कुमारी, रेखा कुमारी, सुनिता सिन्हा, सुमित्रा देवी, बबीता कुमारी, गुंजन कुमारी, पूनम देवी, माजदा खातुन आदि मौजूद थे।