Advertisement

सद्गुरु कबीर बाल आश्रम का 15वां साधारण सभा संपन्न

-सद्गुरु कबीर बाल आश्रम का 15वां साधारण सभा संपन्न

-मेयर ने भवन निर्माण के लिए दी 10 लाख की घोषणा

जनकपुरधाम। मिश्री लाल मधुकर।

सद्गुरु कबीर बाल आश्रम, जनकपुरधाम का 15वां साधारण सभा शनिवार को आश्रम परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता आश्रम के संचालक आलोक साहेब ने की, जबकि उद्घाटन जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए मेयर मनोज कुमार साह ने कहा कि “सद्गुरु कबीर बाल आश्रम द्वारा 13 अनाथ बच्चों का पालन-पोषण, शिक्षा और संस्कार देना वास्तव में समाज के लिए प्रेरणादायक कार्य है।” उन्होंने आश्रम के लिए भवन निर्माण मद में दस लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

अपने अध्यक्षीय भाषण में आलोक साहेब ने कहा कि “कबीर साहब ने कहा है — मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। जिन बच्चों का कोई सहारा नहीं, उनकी सेवा ही हमारा संकल्प है।”

कार्यक्रम में डॉ. जामुन प्रसाद सिंह, नेपाल सद्भावना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम कुमार महतो, वीर बहादुर महतो, नथुनी साहेब सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त किए।
सभा में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित अतिथियों ने खूब सराहा।

#जनकपुरधाम #कबीरबालआश्रम #मानवसेवा #आलोकसाहेब #मनोजकुमारसाह #सद्गुरुकबीर #अनाथआश्रम #समाजसेवा