-सदर अस्पताल के बड़ा बाबू के ठिकानों पर विजलेंस की रेड से हड़कंप
संवाददाता। पटना/मुजफ्फरपुर।
सूबे के मुजफ्फरपुर ज़िले के सदर अस्पताल के चर्चित वरीय लिपिक सुबोध ओझा के कई ठिकानों पर विजलेंस की अचानक रेड से हड़कंप मच गया है । लिपिक सुबोध ओझा से जुड़े सभी अस्पताल कर्मियों और पदाधिकारियों में खलबली मच गई है । जिले के सदर थाना क्षेत्र के खबरा पैतृक आवास से लेकर प्राप्त जानकारी के अनुसार अन्य ठिकानों पर भी विजलेंस की टीम की कार्यवाई चल रही है । बताते चलें कि सुबोध ओझा सदर अस्पताल से अपनी ऐसी पहचान बनाई की आज किसी नाम और पहचान की मोहताज नही है ।
स्थानीय सूत्रों की माने तो कोरोना काल मे मुज़फ़्फ़रपुर के सदर अस्पताल में हुए 780 कर्मियों की बहाली और फिर बहाली की प्रक्रिया निरस्त करने के मामले में अचानक सुबोध ओझा का नाम बड़े पैमाने पर चर्चाओं में आ गया था ।

इस मामले में बड़े स्तर पर पैसे का खेल हुआ था ।
स्थानीय लोगों की माने ने कई तरह के बिजनेस स्थापित कर चुके है सुबोध ओझा । आईटीआई कॉलेज से लेकर कई प्राइवेट लिमिटेड कंपनी और योगा केंद्र भी अपने परिवार के अन्य सदस्यों के नाम से संचालित करा रहे है साथ ही साथ कई प्रोपर्टी और कई लक्सरी गाड़ियों और कई बेशकीमती मकान भी अपने परिवार के अन्य सदस्यों के नाम से अर्जित कर चुके है ।
हालांकि यह तो विजलेंस की जांच पड़ताल के बाद ही साफ हो पायेगा की कितनी अकूत सम्पति अर्जित किया गया है या फिर क्या कुछ विजलेंस कार्यवाई करती है और कितने लोग इस जाँच की जद में आते है फिलहाल सदर अस्पताल और क्लर्क से जुड़े लोगों में विजलेंस की कार्यवाई से हड़कंप मचा हुआ है । कई लोग अपना अपना आशियाना भी छोड़कर निकल लिए है ।












