-सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल, मुसहरी पीएचसी में भर्ती
मुजफ्फरपुर। पूसा मार्ग पर स्थित बैकतपुर दरधा चौक के पास शनिवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल मुसहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में भर्ती कराया।

घायलों की पहचान मुशहरी थाना क्षेत्र के सलहा निवासी विवेक कुमार (24 वर्ष) और दरधा निवासी दीपक कुमार (25 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों को सिर में गंभीर चोटें आई हैं और उनका सिर फट गया है। फिलहाल पीएचसी में उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा तेज रफ्तार और अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण हुआ। मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना के बाद स्थानीय प्रशासन भी घटनास्थल पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया।
#सड़कदुर्घटना #मुजफ्फरपुर #पूसामार्गहादसा #बैकतपुरचौक #मुसहरीPHC #घायलयुवक #बिहारन्यूज #RoadAccident #MuzaffarpurNews












