-सोनपुर मंडल में तृतीय पेंशन अदालत का आयोजन, 11 परिवादों का किया गया निष्पादन
सोनपुर, 18 सितंबर। पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल में वर्ष 2026 की तृतीय पेंशन अदालत का आयोजन शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभा कक्ष में किया गया। मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन के मार्गदर्शन में आयोजित पेंशन अदालत में पेंशन से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई।
पेंशन अदालत में कुल 11 परिवाद प्राप्त हुए।

इनमें मुख्य रूप से वार्षिक वेतनवृद्धि (इंक्रीमेंट), चिकित्सा भत्ता और एरियर भुगतान से संबंधित मामले शामिल थे। सभी परिवादों की विस्तृत सुनवाई के बाद उनका त्वरित निष्पादन किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, मंडल लेखा अधिकारी, सहायक कार्मिक अधिकारी के अलावा पेंशनर्स एसोसिएशन तथा विभिन्न यूनियन और एसोसिएशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अधिकारियों ने पेंशन से संबंधित मामलों के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की।












