Advertisement

सड़कों पर दिखेगी साफ लाइनिंग, नगर निगम ने टेंडर जारी किया

-सड़कों पर दिखेगी साफ लाइनिंग, नगर निगम ने टेंडर जारी किया

-वेंडिंग ज़ोन पर होगी विशेष मार्किंग
-ट्रैफिक जाम में मिलेगी राहत

मुजफ्फरपुर।संवाददाता।

नगर निगम ने शहर में रोड लाइनिंग, ज़ेब्रा क्रॉसिंग और स्टॉप लाइन मार्किंग के लिए योग्य एजेंसियों से ऑनलाइन बोली मांगी है। यह कार्य दो वर्षों की अवधि के लिए एनसीएपी (NCAP) के तहत कराया जाएगा। निगम का कहना है कि सड़क सुरक्षा बढ़ाने और ट्रैफिक अनुशासन सुधारने के साथ-साथ इस बार वेंडिंग ज़ोन की मार्किंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, क्योंकि इन इलाकों में सबसे अधिक भीड़ और जाम की समस्या देखी जाती है।

वेंडिंग ज़ोन में की जाएगी विशेष मार्किंग:

नगर निगम ने बताया कि शहर के वेंडिंग ज़ोन में ट्रैफिक अव्यवस्था को कम करने और वेंडरों को व्यवस्थित स्थान देने के लिए निम्नलिखित प्रकार की विशेष मार्किंग की जाएगी

निर्धारित वेंडिंग स्पेस की बॉर्डर लाइनिंग:

सड़क पर ठेला लगाने के लिए तय सीमा को साफ लाइनिंग से चिन्हित किया जाएगा, ताकि कोई भी वेंडर सड़क पर अतिक्रमण न करे।

नो-पार्किंग और नो-स्टॉपिंग मार्किंग:

वेंडिंग क्षेत्र के किनारे पैदल पथ की लाइनिंग की जाएगी, ताकि राहगीरों को सुरक्षित रास्ता मिल सके।

महत्वपूर्ण तिथियाँ:

बोली भरने की शुरुआत: 29 नवंबर 2025
अंतिम तिथि: 9 दिसंबर 2025 (शाम 3 बजे)
प्री-बिड मीटिंग: 4 दिसंबर 2025, दोपहर 3 बजे
तकनीकी बोली का खुलना: 6 दिसंबर 2025, शाम 4 बजे

शुल्क:

टेंडर शुल्क: ₹5,000
ईएमडी: ₹40,000

नगर आयुक्त विक्रम विरकर ने कहा कि “शहर में सड़क सुरक्षा को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है। वेंडिंग ज़ोन के आसपास ट्रैफिक का दबाव अधिक होता है, इसलिए वहाँ विशेष मार्किंग बेहद जरूरी है। इससे पैदल यात्रियों को सुरक्षित रास्ता मिलेगा और सड़क पर अनुशासन बढ़ेगा। रोड मार्किंग पूरे शहर को अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाएगी।”

मेयर निर्मला साहू ने कहा कि
“वेंडिंग ज़ोन में लाइनिंग होने से जाम की समस्या कम होगी और सड़कें साफ-सुथरी दिखेंगी। रोड लाइनिंग पूरे शहर की सुरक्षा के लिए जरूरी है। यह कदम ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा सुधार लाएगा।”

डिप्टी मेयर डॉ. मोनालिसा ने कहा कि “ज़ेब्रा क्रॉसिंग, स्टॉप लाइन और वेंडर्स के लिए विशेष मार्किंग से शहर में ट्रैफिक फ्लो बेहतर होगा। पैदल यात्रियों को सुरक्षित मार्ग मिलेगा और वेंडिंग ज़ोन व्यवस्थित रूप से संचालित होंगे। यह शहर के लिए बहुत महत्वपूर्ण कदम है।”

नगर निगम ने सभी इच्छुक एजेंसियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन बोली जमा करने की अपील की है। निगम का लक्ष्य है कि आने वाले दो वर्षों में शहर की सड़कों को सुरक्षित, व्यवस्थित और स्पष्ट मार्किंग से लैस किया जाए।