Advertisement

संग्रामपुर: विधायक ने की अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक

चंपारण की खबर::

-बाढ़ पूर्व : विधायक ने की अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक
– कहा, बाढ़ के दौरान कोताही बरतने पर होगी करवाई, बताया पच्चीस नाव के साथ सात आश्रय स्थल चिन्हित

राजन। मोतिहारी।

बीआरसी सभागार में आज केसरिया विधायक शालिनी मिश्रा ने बाढ़ पूर्व की गई तैयारी को लेकर विभागीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाढ़ वाले प्रखंडो में दो दो कंट्रोल रूम खोलें। बताया कि एक कंट्रोल रूम जल संसाधन विभाग तो दूसरा कंट्रोल रूम सम्बंधित अंचल कार्यालय खोलेगा। जहां बाढ़ पीड़ितों के बताए गए समस्या का त्वरित निष्पादन किया जाएगा। इस अवसर पर मौजूद अरेराज एसडीएम संजीव कुमार ने कहा कि बाढ़ के अंचल प्रसाशन द्वारा पच्चीस नाव की ब्यवस्था व सात आश्रय स्थल को चिन्हित किया गया है। जहां बाढ़ के समय बाढ़ पीड़ितों को रखने के साथ सभी तरह की दैनिक सुविधाएं उपलब्ध होगी।

जल संसाधन विभाग के द्वारा टीम गठित होगी जो लगातार बांध की सतत् निगरानी करेगी। सीओ सुरेश पासवान ने बताया कि इजरा उप स्वास्थ्य केंद्र, समदायिक भवन बिनटोली, प्रभु टोला प्राथमिक विद्यालय रमना टोला, समदायिक भवन मंगलापुर, मध्य विद्यालय मातवा राम टोला भवानीपुर,सरैया बदुरहा मध्य विद्यालय व विश्रामपुर दुबौलिया मध्य विद्यालय को आश्रय स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है। बाढ़ पीड़ितों के लिए पन्द्रह सौ प्लास्टिक किट अंचल को प्राप्त हो चुका है। मौके पर राजस्व अधिकारी दीपा कुमारी, थानाध्यक्ष गौतम कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत तिवारी बीपीआरओ म0 अताउल्ल हक, बीएओ नवल किशोर सिंह, मुखिया गोपालजी सहनी, प्रमोद यादव समेत जल संसाधन विभाग व बाल विकास परियोजना के अधिकारी मौजूद थे।