-शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र तुर्की में पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, शिक्षकों को मिला प्रमाणपत्र
राजापाकर-संजय श्रीवास्तव। मुजफ्फरपुर के शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र, तुर्की में राजापाकर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक-शिक्षिकाओं का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों के शैक्षणिक ज्ञान, शिक्षण कौशल और कार्यक्षमता को विकसित करना था, ताकि विद्यालयों में बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान की जा सके।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्र के सभागार में दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य सुमन कुमारी ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं कौशल का उपयोग विद्यालयों में बच्चों के बेहतर शिक्षण-अधिगम के लिए किया जाना चाहिए।

राजापाकर प्रखंड से प्रशिक्षण में शामिल शिक्षक राजकुमार राय ने प्राचार्य और प्रशिक्षण से जुड़े पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों के ज्ञान और कौशल को समृद्ध करने के साथ-साथ शिक्षण कार्य को अधिक प्रभावी एवं रुचिकर बनाने में सहायक होते हैं।
प्रशिक्षण के अंतिम दिन कार्यक्रम के समापन के बाद सभी प्रतिभागी शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इसके बाद उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गई।
प्रशिक्षण में राजकुमार राय, मोहम्मद दिलशेर, मणिकांत कुमार, मोहम्मद परवेज, रोशन कुमार, रामदयाल यादव, प्रफुल्ला चंद्र, अजीत कुमार, प्रभाकर कुमार, लक्ष्मी कुमारी, रश्मि प्रिया, अनिल कुमार, हरिऔद् कुमार, कुमारी संगीता सिंह, तुफैल आजाद, निशा कुमारी, प्रिंस कुमार, रमेश चंद्र, राधिका कुमारी, सदैव कुमार, धर्मेंद्र कुमार और वकील कुमार सहित वैशाली जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभवों को अपने विद्यालयों में लागू करने और बच्चों की शिक्षा को और बेहतर बनाने का संकल्प लिया।











