-शहर को मिलेगा आधुनिक लेक फ्रंट, स्मार्ट सिटी ने जारी किया मोनेटाइजेशन टेंडर
-सुविधाओं के बेहतर संचालन, नई गतिविधियों और पर्यटन बढ़ाने के लिए एजेंसी चयन की प्रक्रिया शुरू
मुजफ्फरपुर।संवाददाता।
मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने सिखन्दरपुर लेक फ्रंट की विभिन्न सुविधाओं के मोनेटाइजेशन, संचालन और प्रबंधन के लिए एजेंसी चयन हेतु टेंडर (NIT No.-01/2025-26/MSCL) जारी कर दिया है। इस कदम का उद्देश्य लेक को और आकर्षक, सुरक्षित और गतिविधियों से भरपूर विकसित करना है, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ मिलें और शहर के पर्यटन को नई दिशा मिले।
स्मार्ट सिटी का लक्ष्य है कि लेक क्षेत्र में उपलब्ध सभी सार्वजनिक सुविधाएँ, मनोरंजन गतिविधियाँ, कार्यक्रम स्थल और सेवाएँ पेशेवर ढंग से संचालित हों। इससे न केवल आगंतुकों का अनुभव बेहतर होगा, बल्कि स्मार्ट सिटी को राजस्व भी प्राप्त होगा।
महत्त्वपूर्ण तिथियाँ
टेंडर दस्तावेज उपलब्ध: 28 नवंबर 2025
क्वेरी की अंतिम तिथि: 08 दिसंबर 2025
प्री-बिड मीटिंग: 09 दिसंबर 2025 (प्रति बिडर अधिकतम दो सदस्य)
बोली जमा करने की अंतिम तिथि: 28 दिसंबर 2025
तकनीकी बोली का खुलना: 29 दिसंबर 2025
फाइनेंशियल बोली: तकनीकी मूल्यांकन के बाद
*शुल्क एवं जमा राशि*
टेंडर शुल्क: ₹5,000 (नॉन-रिफंडेबल)
ईएमडी: ₹1,50,000 (ऑनलाइन/नेट बैंकिंग/क्रेडिट-डेबिट कार्ड/बैंक गारंटी द्वारा)
लेक फ्रंट के विकास का उद्देश्य – जनता के लिए क्या होगा नया:
स्मार्ट सिटी ने बताया कि मोनेटाइजेशन के बाद लेक फ्रंट को इस तरह विकसित किया जाएगा कि यह शहर का सर्वश्रेष्ठ मनोरंजन और पर्यटन स्थल बन सके। इसके तहत

-सार्वजनिक सुविधाओं का व्यवस्थित संचालन
-सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन
-पूरे लेक क्षेत्र का प्रोफेशनल मैनेजमेंट
-आगंतुकों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और आकर्षक वातावरण
-इस मॉडल से लेक फ्रंट पर रौनक बढ़ेगी और शहरवासियों को बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी।
मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के एमडी विक्रम विरकर ने कहा कि
“सिखन्दरपुर लेक फ्रंट शहर की पहचान है। हमारा लक्ष्य है कि यह जगह आधुनिक, सुरक्षित और सक्रिय बने। मोनेटाइजेशन के लिए सक्षम एजेंसी का चयन नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ और अधिक गतिविधियाँ उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम है।”
उन्होंने कहा कि “पूरी टेंडर प्रक्रिया पारदर्शी है। एक अनुभवी एजेंसी के आने से लेक फ्रंट का संचालन और भी बेहतर होगा और मुजफ्फरपुर को इसका व्यापक लाभ मिलेगा।”
मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने इच्छुक एजेंसियों से निर्धारित समय में ऑनलाइन बोली जमा करने की अपील की है। संस्था का उद्देश्य है कि सिखन्दरपुर लेक फ्रंट को शहर का सबसे सुरक्षित, सुंदर और सक्रिय सार्वजनिक स्थल बनाया जाए।












