Advertisement

वैशाली: सड़क दुर्घटना में एक की मौत,चार की हालत गंभीर

-वैशाली-सड़क दुर्घटन्स में एक की मौत,चार की हालत गंभीर

 

वैशाली / सुधांशु।

गोरौल-बेलसर मुख्य मार्ग के भटौलीया गांव के निकट बुधवार को  सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। वही उसका भाई भतीजा सहित चार लोग बुरी तरह जख्मी हो गया। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के महमदपुर दरिया गांव निवासी अब्दुल गफार के 43 वर्षीय पुत्र मो शाहबुद्दीन के रूप में हुई है। घटना के सम्बंध में बताया गया है कि मृतक अपने भाई 38 वर्षीय  मो मुमताज  के साथ अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में  वैशाली थाने के चिन्तामनीपुर गांव जा रहा था।भटौलीया में उसका 15 वर्षीय भतीजा आसिफ जो पहले से सामान खरीदने के लिये खड़ा था। भतीजा से  वह वाइक रोककर बातचीत कर ही रहा था कि बेलसर के तरफ से तेज गति से आ रही एक लगझरी गाड़ी  ने जोरदार ठोकर  मार दिया। इतने में ही गोरौल के तरफ से एक और अन्य वाइक पर  सवार भगवानपुर  थाना क्षेत्र के बखरा गांव निवासी 50 वर्षीय सिया देवी एवं  28 वर्षीय जग्गू साह लालगंज अपने सम्बंधी के मौत पर पीताम्बरी चढ़ाने जा रहा।

वह भी गाड़ी के चपेट में आ गया, जिससे वह सभी लोग बुरी तरह जख्मी हो गया। सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी, सहायक अवर निरीक्षक उमाकांत सिंह ने पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुचकर  सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में भर्ती कराया।चिकित्सको ने सभी जख्मियों को हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।सदर अस्पताल ले जाने  के क्रम में ही मो शाहबुद्दीन की मौत हो गयी।वही अन्य जख्मी अभी भी जीवन मौत से जुझ रहे है।

पुलिस ने  गाड़ी को जप्त कर लिया है।वही   चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।