Advertisement

वैशाली: सड़क दुर्घटना मर पीजी की छात्रा की मौत, दो गंभीर रेफर

-सड़क दुर्घटना मर पीजी की छात्रा की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी रेफर

 

वैशाली। सुधांशु।

मजफ्फरपुर-हाजीपुर  मुख्य मार्ग एन एच् 22 के  मुस्तफापुर हरशेर गांव के निकट  सड़क दुर्घटना में  सोमवार को वाइक से लौट रहे  एक 24 वर्षीय युवती की मौत हो गयी है।साथ ही  दो लोग जख्मी हो गया। मृतिका की पहचान हाजीपुर   नगर थाना क्षेत्र के कटरा मुहल्ला निवासी रवि शंकर तिवारी के पुत्री  संजना कुमारी के रूप में हुई है। वही उसके साथ वाइक चला रहे अधौगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत पासवान चौक निवासी आदित्य कुमार और दूसरा घायल ब्यक्ति गोरौ ल  थाना क्षेत्र के मुस्तफ़ापुर हरसेर गाँव निवासी मो असलम  भी शमील है। दोनो को  इलाज के लिये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में भर्ती कराया गया और प्राथमिक उपचार के बाद  यहां  से दोनों जख्मियों को अच्छे इलाज हेतु सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया है।  घटना के सम्बंध में बताया गया है कि मृतिका पीजी का परीक्षा देने के लिये अपने मित्र आदित्य के साथ   मुजफ्फरपुर गया हुई थी।

परीक्षा देकर लौटने के दौरान हरशेर गांव के निकट  पीछे से तेज गति से आ रही एक कोच बस ने उसे ठोकर मार दिया जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और बगल से आ रही दूसरी वाइक  इसी क्रम में संजना बस के नीचे आ गयी और बस के द्वारा कुचले जाने से उसकी दर्दनाक  मौत घटनास्थल पर ही हो गयी।बस का चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा। सूचना मिलते ही अवर निरीक्षक प्रशांत कुमार, प्रवीण कुमार, सहायक अवर निरीक्षक उमाकांत सिंह ने घटना स्थल पर पहुचकर शव को कब्जे में ले लिया।

थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक छात्रा की मौत हो गयी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया गया है। साथ ही  सभी के परिजनों को सूचना दी गयी है।