Advertisement

वैशाली: नगर पंचायत के नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को दिलाई गयी शपथ

-नगर पंचायत के नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को दिलाई गयी शपथ

 

वैशाली / सुधांशु।

नव गठित गोरौल नगर पंचायत के नव निर्वाचित मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद, सभी वार्ड पार्षदो को गोरौल आई टी भवन के सभागार में पद व गोपनीयता का शपथ दिलाया गया।

शपथ ग्रहण हाजीपुर के भूमि उपसमाहर्ता गौरब कुमार ने मुख्य पार्षद नागेन्द्र दास, उपमुख्य पार्षद धनमन्ती देवी के साथ वार्ड पार्षद जुली कुमारी, कपिलदेव पासवान, अभय कुमार, रईसा खातून,संजीत कुमार,विकास कुमार लक्ष्मी,अंजू देवी,वैजंती माला,मुकेश कुमार,उर्मिला देवी,चन्दू देवी, सन्तोष प्रसाद,मनीष कुमार,अजंती देवी को पद व गोपनीयता का शपथ दिलाया। साथ ही मध निषेध का भी शपथ दिलाया।मौके पर,बीडीओ उदय कुमार, सीओ बी के पाटिल, नगर पंचायत कार्यपालक कर्मी पंकज कुमार सहित अन्य उपस्तिथ थे।