Advertisement

वैशाली : कोर कमिटी की बैठक में हमारी आवाज कार्यक्रम आयोजन का निर्णय

-कोर कमिटी की बैठक में हमारी आवाज कार्यक्रम आयोजन का निर्णय

वैशाली/ सुधांशु।

मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी वैशाली इकाई की वैठक गोरौल प्रखण्ड के गण्डक परियोजना के अतिथिशाला में आयोजित की गयी।वैठक में कोर कमिटी ने आगामी माह में हाजीपुर,मुज़फ़्फ़रपुर मार्ग पर स्तिथ सराय टॉल प्लाजा कद पास हमारी आबाज कार्यक्रम का निर्णय सर्व समिति से लिया। वैठक में जिला इकाई के कोर कमिटी के सदस्यों ने भाग लिया।वैठक में एमएफबीएच के मुख्य सचेतक व वरीय पत्रकार अमरेंद्र तिवारी ने बीते वर्ष भारत नेपाल मैत्री के साथ समिट 2022 की सफलता को ले वैशाली जिला इकाई का आभार व्यक्त की। साथ ही बताया कि आगामी माह सितम्बर में वैशाली जिला इकाई सराय टॉल के पास एक कार्यक्रम करने जा रही है।जिसमे सरकार के कई मंत्री,सांसद व वैशाली जिले से लेकर पटना,मुजफरपुर,छपरा,चंपारण के पत्रकारगण भाग लेंगे। वैशाली जिले के साथ कई ज़िले के वरीय पत्रकार अतिथि होंगे। साथ ही पड़ोसी देश नेपाल के कुछेक राजनीतिज्ञ, पत्रकार गण शामिल होंगे।

कोर कमिटी की वैठक में कार्यक्रम की बिधिबत जानकारी जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार ने दी।कार्यक्रम हमारी आबाज में चर्चा का विषय बदलते परिवेश में पत्रकारों की भूमिका होगा।कार्यक्रम 24 सितम्बर 23को सराय टॉल के पास प्रस्तावित है।कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष किशल्य किशोर होंगे।संयोजक प्रभात कुमार होंगे।कार्यक्रम में पत्रकार प्रकाश कुमार मधुप,दिलीप कुमार सिंह के साथ आठो बिधान सभा के अध्यक्ष को जिम्मेदारी दी गयी है।कार्यक्रम को ले इनके अलाबे संरक्षक,मीडिया प्रभारी के साथ स्वागत आयोजन में ज़िले के सभी आठो विधान सभा के एमएफबीएच अध्यक्ष व 21 सदस्यीय टीम बनायी गयी है।कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा मित्र और कोरोना योद्धा सम्मान पत्र से भी दिया जाना है।कार्यक्रम को ले कुछेक सदस्यो की टीम बनायी गयी है, जो सभी प्रखंडो के साथियों को कार्यक्रम से अवगत कराएंगे। वैठक में वरीय पत्रकार अमरेंद्र तिवारी,शैलेन्द्र पांडेय,नवनीत कुमार,संतोष कुमार,बिनय कुमार,सुधीर कुमार झा,प्रभात कुमार मुकेश,प्रशांत कुमार क्रांतिकारी,अमरेश कुमार शर्मा,शशिकांत सुधांशु सहित अन्य उपस्तिथ थे।