Advertisement

विषय वस्तु को पढ़ाने के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार करना आवश्यक- डॉ पूजा

-विषय वस्तु को पढ़ाने के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार करना आवश्यक- डॉ पूजा

भागलपुर से शशि भूषण मिश्र की रिपोर्ट।

दिनांक 3 जून 2023 को गणपतराय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर नरगाकोठी चंपानगर में चल रहे भारती शिक्षा समिति एवं शिशु शिक्षा प्रबंध समिति द्वारा आयोजित नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग के दसवें दिन का प्रारंभ भारती शिक्षा समिति के प्रदेश मंत्री भरतपूर्वे , सीबीएसई के रिसोर्स पर्सन डॉ पूजा, प्रवासी कार्यकर्ता विरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
डॉ पूजा ने कहा कि शिक्षकों को कक्षा में पाठ पढ़ाने के पूर्व विषय वस्तु को पढ़ाने के लिए एक विस्तृत रूपरेखा तैयार करना आवश्यक है। पाठ योजना हमेशा विशिष्ट ,मापने योग्य, प्राप्य ,यथार्थवादी और समयबद्ध होनी चाहिए। पाठ के उद्देश्य शिक्षण पद्धति सीखने की गतिविधियों और मूल्यांकन का मार्गदर्शन करता है। पाठ के सफल वितरण को सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों के लिए समय से पहले योजना बनाना। उन्होंने दिखा दिया कि कैसे बच्चो से अभिनय के द्वारा बच्चों को कक्षा में विषय वस्तु को बताया जा सकता है।
वर्ग के प्रधानाचार्य सतीश सिंह द्वारा सेवा स्थायित्व वर्ग में आचार्य नियमावली बताया गया। उन्होंने कहा हम लोग विद्या भारती के अंतर्गत विद्या भारती उत्तर पूर्व क्षेत्र में आते हैं जिसमें दक्षिण बिहार ,उत्तर बिहार और झारखंड आता है। हम लोग दक्षिण बिहार में काम कर रहे हैं।


अनंत कुमार सिन्हा ने कहा कि आज आदर्श शिक्षक के बारे में बात करेंगे। ऐसा व्यक्तित्व जो स्वयं ज्ञान की पूर्णता व्यापकता को प्राप्त कर अज्ञानता का नाश करते हुए ज्ञान का प्रकाश कर दूसरों को प्रभावशाली ज्ञानवान और सुखी बना सके आदर्श शिक्षक कहलाता है।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा ,प्रदेश मंत्री भरतपूर्वे, ब्रह्मदेव प्रसाद, उमाशंकर पोद्दार, सतीश सिंह ,वीरेंद्र कुमार ,परमेश्वर कुमार ,गंगा चौधरी ,रामचंद्र मंडल, साकेत कुमार, आलोक कुमार, सुजीत कुमार ,अशोक मिश्र, आभाष कुमार एवं भाग ले रहे प्रशिक्षण आदि उपस्थित थे।