Advertisement

गायघाट के जारंग बलुआहा में धूमधाम से हुई भगवान चित्रगुप्त महाराज की पूजा, चित्रांश समाज के लोगों ने लिया भाग

-गायघाट के जारंग बलुआहा में धूमधाम से हुई भगवान चित्रगुप्त महाराज की पूजा, चित्रांश समाज के लोगों ने लिया भाग

दीपक कुमार/ गायघाट

गायघाट। प्रखंड क्षेत्र के जारंग बलुआहा स्थित ज्ञान गंगा परिसर में चित्रांश समाज की ओर से भगवान चित्रगुप्त महाराज की पूजा-अर्चना धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ की गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान चित्रगुप्त की पूजा कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।


पूजा के दौरान परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। चित्रांश समाज के लोगों ने एकजुट होकर धार्मिक आयोजन में भाग लिया तथा आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
मौके पर सुभाष राज, संदीप राज, अनंत दत्त, अंकुर राज, मनीष कर्ण, अभिनव कर्ण, अमर कुमार, चंदन कर्ण एवं ध्रुव कर्ण सहित चित्रांश समाज के कई लोग उपस्थित रहे।