Advertisement

विधायक ने किया सड़कों और विकास योजनाओं का शिलान्यास

विधायक ने किया सड़कों और विकास योजनाओं का शिलान्यास

दीपक तिवारी।मुजफ्फरपुर।

जिले के बंदरा प्रखंड के तेपरी पंचायत में गायघाट विधायक निरंजन राय ने मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना और मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। ग्रामीण कार्य विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से लगभग 84 लाख की लागत से दो योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इनमें तेपरी हनुमान चौक से गटोली और तेपरी सैदपुर मेन रोड से पाण्डे टोला तक सड़क निर्माण शामिल है।

इसके साथ ही, मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत विधायक निधि से लगभग 26 लाख रुपये की तीन योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इनमें सखौरा चौक से खड़गपुर हरिनंदन सहनी के घर तक, बंदरा पंचायत में प्रदीप राम के घर से बरकुलर दुध सेंटर तक, और पिपरपतिया टोला में आफताब आलम के घर से मो. खिजिर हयात के घर तक सड़क निर्माण के कार्य शामिल हैं।

 

इस अवसर पर राजद के अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष गाजी शाहनवाज, पूर्व जिला पार्षद आफ़ताब आलम, प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र सहनी, तेपरी पंचायत के मुखिया हरिश्चंद्र राम, राजद के जिला महासचिव विनय कुमार यादव, डा. शत्रुधन राय, पूर्व मुखिया राजेन्द्र सहनी, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि संजेश चौधरी, जिला महासचिव उमेश कुशवाहा,बबलू यादव समेत कई स्थानीय नेता और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

विधायक निरंजन राय ने कहा कि ये योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी सुधारने और लोगों की सुविधाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में और भी विकास कार्यों को तेजी से पूरा किया जाएगा।