-वाहन चेकिंग के दौरान शराब व बाइक के साथ दो धरे गए
मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक।
स्थानीय हत्था पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान शराब और बाइक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों व्यक्ति अंतरजिला क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।
हत्था थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान समस्तीपुर जिला अंतर्गत चकमेहशी थाना क्षेत्र के रामबाबू सहनी, रमजान नगर निवासी तथा वशिष्ठ राम, हत्था कल्याणनगर निवासी के रूप में हुई है।

पुलिस ने इनके पास से एक मोटरसाइकिल और देशी चुलाई शराब बरामद की है। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।












