मोरवा : वनवीरा में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित
समस्तीपुर। मोरवा प्रखंड क्षेत्र के वनवीरा पंचायत में लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अभय कुमार सिंह के आवासीय परिसर में बुधवार को एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन सह मकर संक्रांति मिलन समारोह चुरा दही भोज
कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर पहुंचे। जहाँ केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने बनवीरा पंचायत में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में आगामी विधानसभा में फिर एनडीए की सरकार बनेगी। आगे उन्होंने कहा कि आम जनता के लिए विकास के पर्याय हैं एनडीए सरकार। एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने रामविलास पासवान एवं चिराग पासवान के द्वारा देश हित में किए गए कार्यों की विस्तार से चर्चा करते हुए उपस्थित लोगों को बताया।

लोजपा नेता के द्वारा आयोजित नव वर्ष सह मकर संक्रांति भोज समारोह को संबोधित करते हुए सभी दलों के वरिष्ठ नेताओं के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एन डी ए कार्यकर्ताओं को अभी से युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू कर देने का आह्वान भी किया। जदयू जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय, अश्वमेध देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष शशि धर झा, नीलम सहनी, दिग्विजय नारायण सिंह, विवेक कुमार सिंह, आर्यन कुमार आदि ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस मौके पर पूरे मोरवा विधानसभा क्षेत्र के सभी पंचायतों से प्रतिनिधि, गण्यमान्य लोग एवं हजारों ग्रामीण लोग उपस्थित थे।












