-लोस चुनाव के बाद सीएम नीतीश ने कल बुलाई कैबिनेट मीटिंग
संवाददाता। पटना।
लोकसभा चुनाव के बाद सरकार के कामकाज में तेजी आई है. लंबे समय के बाद अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है. कल 14 जून को मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई गई है. इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय की तरफ से पत्र जारी किया गया है।

कैबिनेट सचिवालय ने इस संंबंध में सभी मंत्रियों को जानकारी दी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सहमति के बाद कैबिनेट की बैठक शुक्रवार दोपहर बाद 4.30 बजे मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में होगी. कल की बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगने की संभावना है. दरअसल, लोकसभा चुनाव की वजह से लगभग तीन महीनों से सरकारी कामकाज बाधित था. सरकार कोई बड़ा फैसला भी नहीं ले पा रही थी. चुनाव की समाप्ति के बाद बिहार कैबिनेट की यह पहली बैठक होगी.











