चंपारण की खबर::
-लाखों के चरस और 2 लाख 21 हजार के जाली नोट के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।
मोतिहारी पुलिस ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी करते हुए शहर के छतौनी चौक के समीप एक के टेन अल्टो कार से लाखों मूल्य के चरस और 2 लाख 21 हजार रुपए के जाली नोट के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इस संबंध में एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मिली सूचना के बाद उनके निर्देश पर एएसपी सह सदर डीएसपी श्री राज के नेतृत्व में छतौनी थाना प्रभारी कंचन भास्कर, पुअनि बालेश्वर प्रसाद, चंदन कुमार, अनुसंधान इकाई के पुअनि अभिनव दुबे, मुकेश कुमार सहित अन्य पुलिस बल ने नाकेबंदी कर जांच अभियान चलाया।

इसी क्रम में छतौनी थाना क्षेत्र स्थित छतौनी चौक के पास एक उजले रंग के के टेन अल्टो कार से 1.4 किलोग्राम चरस और दो लाख इक्कीस हजार रुपए के जाली नोट के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार तस्करों में सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना क्षेत्र का मो नरूदीन एवं रूणीसैदपुर थाना क्षेत्र का मो जाहिद हुसैन बताया गया है।















