-रौनियार सेवा समिति जनकपुरधाम ने किया तदर्थ समिति का गठन
जनकपुरधाम | प्रतिनिधि : मिश्री लाल मधुकर ।
रौनियार समाज के संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से रौनियार सेवा समिति जनकपुरधाम ने तदर्थ समिति का गठन किया है। यह निर्णय समिति के संरक्षक शिव नारायण गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में लिया गया।
नवगठित तदर्थ समिति में जिम्मेदारियों का बंटवारा:
बैठक में सर्वसम्मति से तदर्थ समिति के लिए निम्नलिखित पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया:
संयोजक: राधेश्याम गुप्ता
सचिव: सत्य नारायण साह
कोषाध्यक्ष: हरि नारायण साह
सदस्य: अशोक कुमार साह, गणेश गुप्ता
प्रमुख सलाहकार: परमेश्वर प्रसाद गुप्ता
सलाहकार: राज कुमार गुप्ता, ई. विनोद साह, प्रहलाद गुप्ता, हंसराज गुप्ता
पदेन सदस्य: राकेश कुमार गुप्ता (अध्यक्ष, युवा मंच)
प्रमुख निर्वाचन अधिकारी: राज किशोर गुप्ता

भविष्य की योजनाओं की रूपरेखा तैयार:
बैठक का संचालन कार्यवाहक अध्यक्ष राम बाबू गुप्ता द्वारा किया गया, जिन्होंने आगामी दिनों में समिति के पुनर्गठन, समाज सेवा कार्यक्रमों और सदस्यता अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाने की बात कही।
समिति के गठन से रौनियार समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों को और अधिक संगठित रूप देने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
#रौनियारसमाज #जनकपुरधाम #समाजिकसंगठन #समिति_गठन #RouniyarSamiti #JanakpurNews #सामुदायिकविकास #संगठनात्मकसुधार














