Advertisement

43 साल बाद बेनीबाद कोदई कांड का आरोपी गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी फरार था आरोपित

-43 साल बाद बेनीबाद कोदई कांड का आरोपी गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी फरार था आरोपित

दीपक कुमार/ गायघाट। बेनीबाद थाना क्षेत्र के चर्चित कोदई कांड में करीब 43 साल बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मामले के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के बाद दशकों पुराने मामले की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है।
करीब चार दशक से अधिक समय बीत जाने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। अब पुलिस की कार्रवाई से मामले में एक नई हलचल पैदा हुई है।
29 मार्च 1983 को होली के दिन हुई थी पांच लोगों की हत्या, 26 मई 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने दोषसिद्धि के खिलाफ अपील खारिज की थी।


जामलपुर कोदई गांव में 29 मार्च 1983 को हुई इस घटना में भीड़ ने चंद्रशेखर चौधरी के घर में आग लगा दी थी। घटना में पांच लोगों की मौत हुई थी और कई लोग घायल हुए थे। इस मामले में गायघाट थाना कांड संख्या 38/1983 दर्ज किया गया था।
सुप्रीम कोर्ट ने 26 मई 2026 को दोषसिद्धि के खिलाफ अपील खारिज करते हुए जीवित दोषियों को आत्मसमर्पण कर शेष सजा भुगतने का निर्देश दिया था।