-रोमांचक सेमीफाइनल में इंतकाम 11 बरेवा की शानदार जीत
मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक। बन्दरा प्रीमियर लीग-3 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में इंतकाम 11 बरेवा ने YCC 11 समस्तीपुर को रोमांचक मुकाबले में हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों को एक हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिला।
टॉस जीतकर YCC 11 समस्तीपुर ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया, लेकिन टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर नजरे और कप्तान आदर्श सस्ते में पवेलियन लौट गए। इसके बाद अमन (23 गेंदों में 38 रन) और रॉकी (16 गेंदों में 34 रन) ने पारी को संभालते हुए मजबूत साझेदारी की।

मध्यक्रम में सोनू यादव ने 19 गेंदों में 53 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि रोहित शर्मा ने 10 गेंदों में 25 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। निर्धारित ओवरों में YCC 11 की टीम 183 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। गेंदबाजी में इंतकाम 11 की ओर से अंकित ने 3 विकेट, जबकि तुषार और मृत्युंजय ने 2-2 विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंतकाम 11 बरेवा की शुरुआत संतुलित रही। मृत्युंजय ने 33 रन (23 गेंद) और अलकेश ने 20 रन (12 गेंद) का योगदान दिया। रेहान ने 10 गेंदों में 24 रन बनाकर टीम को मुकाबले में बनाए रखा।
मैच का टर्निंग पॉइंट तब आया जब सरफराज “बाहुबली” मैदान पर उतरे। उन्होंने महज 15 गेंदों में 52 रन (7 छक्के) की विस्फोटक पारी खेलकर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। अंत में मोहित ने 3 गेंदों में 13 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी।
इंतकाम 11 बरेवा ने यह मुकाबला बेहद रोमांचक अंदाज में जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
🏆 मैन ऑफ द मैच: सरफराज “बाहुबली”












