-रेल पेंशनधारकों के लिए राहत — डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 4.0 के तहत समस्तीपुर मंडल में विशेष शिविर 17-18 नवम्बर को
समस्तीपुर।
रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार राष्ट्रीय डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 4.0 के अंतर्गत पूर्व मध्य रेल, समस्तीपुर मंडल द्वारा 17 और 18 नवम्बर 2025 को विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
इन शिविरों का उद्देश्य पेंशनधारकों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (Digital Life Certificate) की सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें अपने जीवन प्रमाणन हेतु अब रेलवे कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। डिजिटल माध्यम से प्रमाण पत्र जमा करने से पेंशनधारकों को समय, श्रम और धन—तीनों की बचत होगी।

विशेष शिविर इन प्रमुख स्टेशनों पर लगेंगे:
समस्तीपुर
मुजफ्फरपुर
दरभंगा
मोतिहारी
नरकटियागंज
सहरसा
रेल प्रशासन ने बताया कि इन शिविरों के सफल संचालन के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। स्थानीय समाचार पत्रों, सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से पेंशनधारकों को जागरूक किया जा रहा है ताकि वे इस सुविधा का लाभ उठा सकें।
समस्तीपुर मंडल रेल प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से इस अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करने की अपील की है, जिससे अधिक से अधिक भूतपूर्व रेलकर्मी इस योजना से लाभान्वित हो सकें।
#डिजिटल_जीवन_प्रमाण_पत्र #RailwayPensioners #समस्तीपुर_रेलवे #DigitalIndia #ECRसमस्तीपुर #रेल_शिविर #पेंशनधारी_सुविधा











