Advertisement

रूपौली में क्यों नहीं चला RJD का MY समीकरण? प्रशांत किशोर ने बताया कारण

-रूपौली में क्यों नहीं चला RJD का MY समीकरण? प्रशांत किशोर ने बताया कारण

पटना(बिहार)। दीपक कुमार तिवारी।

जन सुराज पदयात्रा के शिल्पकार प्रशांत किशोर बापू सभागार में RJD द्वारा अपने ऊपर भाजपा की B टीम पर जवाब देते हुए कहा कि, सत्य की अपनी एक ताकत है। सत्य को कोई नहीं हिला सकता। अगर सत्य की अपनी ताकत नहीं होती तो ये RJD वाले को डर नहीं लगता। RJD वालों को डर लग रहा है कि जितने लोग भी छोड़ कर भाग रहे हैं वो लालटेन के लोग हैं। लालटेन से किरासन तेल निकलना शुरू हो गया है, चिट्ठी आपने पढ़ी होगी। बिहार के लोग मुझे बताएं कि यहां जो 3 दल हैं उनमें सबसे ज्यादा घबराहट किस पार्टी में है? जिसके लालटेन से किरासन तेल निकल रहा है, डर उनमें है।