Advertisement

राष्ट्र और विश्व निर्माण में हिंदुओं की भूमिका अग्रणी,कहा डॉक्टर प्रवीण भाई तोगड़िया ने

-राष्ट्र और विश्व निर्माण में हिंदुओं की भूमिका अग्रणी,कहा डॉक्टर प्रवीण भाई तोगड़िया ने

पटना।अनूप।

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के बैनर तले राजधानी पटना में आयोजित कार्यक्रम में डॉक्टर प्रवीण भाई तोगड़िया ने देशवासियों को हिंदू नव वर्ष की शुभकामना दी तथा कहा कि चुनाव लोकतंत्र का उत्सव है और मतदान करके इस उत्सव को मनाया जाना चाहिए राम मंदिर हिंदुओं के गौरव का प्रतीक है और अब हम हिंदुओं के समृद्धि के लिए काम में लग गए हैं चैत्र शुक्ल प्रतिपदा सृष्टि के निर्माण का दिन है हिस्ट्री के प्रारंभ के साथ ही सभी हिंदू चैत्र शुक्ल को नव वर्ष मनाते रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से नव वर्ष की शुभकामना भी उन्होंने दी हिंदुओं के पुरुषार्थ सौर्य पराक्रम से अयोध्या में राम मंदिर बना है यह बातें भी डॉक्टर प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहीं उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल अब हिंदुओं को समृद्ध कल्याण स्वास्थ्य सेवा हिंदू हेल्पलाइन रोजगार के काम में लग गया है हनुमान चालीसा केंद्रइस काम का केंद्र बिंदु है हर गांव और शहर के हर मोहल्ले में सामूहिक हनुमान चालीसा केंद्र है हनुमान चालीसा केंद्र हिंदुओं के संगठन और समस्याओं के समाधान का एक अच्छा विकल्प है।

राम जन्मभूमि आंदोलन के संघर्षरत रहे कार्य सेवकों को माननीय प्रवीण भाई तोगड़िया जी ने अपने हाथों से सम्मानित भी किया कार्यक्रम को मुख्य रूप से मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित भी किया आशीर्वचन तरेत मठ के स्वामी सुदर्शन महाराज कार्यक्रम के अध्यक्षता पद्मश्री डॉक्टर जितेंद्र कुमार सिंह क्षेत्र महामंत्री अनिल कुमार सिंह ने भी अपने विचार रखे राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत महामंत्री शशि भूषण मिश्र प्रांत उपाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र विभाग अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह महानगर अध्यक्ष विनोद कुमार प्रांत महामंत्री रमाशंकर भी उपस्थितथे।