-राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड में पंचायत अध्यक्षों का किया चुनाव
-11 पंचायतों में सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह
राजापाकर। संजय श्रीवास्तव। राष्ट्रीय लोक मोर्चा द्वारा मंगलवार को राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न कराया गया। पार्टी द्वारा चयनित प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी अमर Kumar श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रखंड के 11 पंचायतों में अलग-अलग स्थानों पर चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई।
चुनाव के दौरान बेरई पंचायत से उदय प्रताप सिंह, नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत से प्रेम कुमार सिंह, राजापाकर उत्तरी पंचायत से अनीश कुमार, भलुई पंचायत से मोहम्मद अहसान, बैकुंठपुर पंचायत से राजदेव सिंह, बखरी बड़ाई पंचायत से राजीव रंजन, बरियारपुर पंचायत से सनोज पासवान, बाकरपुर पंचायत से वशिष्ठ नारायण सिंह, जाफरपट्टी पंचायत से रवि कुशवाहा तथा मीरपुर पतार पंचायत से जामुन सिंह को पंचायत अध्यक्ष चुना गया।

इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं में काफी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के वरिष्ठ नेता दीपक सिन्हा, मंजय कुशवाहा, रामकुमार राय, रामप्रवेश पासवान, सुरेश सिंह, राकेश सिंह, अरुण शर्मा, सुधीर कुमार, विमल ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।












