-राष्ट्रीय युवा दिवस पर पुष्पांजलि एवं संगोष्ठी का आयोजन
वाराणसी। प्रज्ञा फाउंडेशन ट्रस्ट, छित्तूपुर, वाराणसी के तत्वाधान में भारतीय संस्कृति के ध्वजवाहक, महान दार्शनिक, संत, विचारक एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस समारोह में स्वामी जी के विचारों का वर्णन एवं उनके पद चिन्हों पर चलने के संकल्प पर बल दिया गया। वक्ता एवं अतिथि के रूप में डॉ. उदय शंकर भगत (पूर्व मुख्य चिकित्साधिकारी, शिक्षाविद् एवं समाजसेवी) ने पुष्पांजलि की और अपना विचार व्यक्त किया। डॉ. भगत ने सभी को उनके मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस असवर पर श्रद्धेय स्वामी डॉ. दयापूर्णानंद (श्री रामकृष्ण मठ, वाराणसी) की विशेष उपस्थिति रही और उनका सानिध्य मिला। इन्होंने महान विचारक के जीवन मूल्यों एवं उनके साधना पर विचार व्यक्त करते हुए पुष्पांजलि अर्पित किए। वक्ताओं ने स्वामी जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार व्यक्त किये तथा स्वामी विवेकानंद जी के जीवन को संदेश के रुप में लेकर आगे बढ़ने की जरूरत पर बल दिया।
साथ ही राष्ट्रीय युवा दिवस (स्वामी विवेकानंद जयंती) पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें चिकित्सक डॉ राजेश राजभर (शिशु रोग विशेषज्ञ), डॉ एफ श्रीवास्तव (शिशु रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ रजनीश श्रीवास्तव (दन्त चिकित्सक) ने नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में आये हुए बच्चों, युवाओं एवं अन्य लोगों के स्वास्थ्य जांच किये। इस स्वास्थ्य जांच में चिकित्सकीय सहयोगी के रूप में जया पटेल ने अपना योगदान दिया।
इस कार्यक्रम में डॉ. गिरीश कुमार ने पुष्पांजलि की एवं सभी अतिथियों का स्वागत किया। धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष प्रशांत खरे ने किया। कार्यक्रम समन्वयक पंकज गोस्वामी ने सभी का परिचय देते हुए संचालन किया।

कार्यक्रम में प्रमोद श्रीवास्तव, अध्यक्ष, श्रीमती प्रियंका श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी अम्बेश आनंद झा, अन्य सदस्यों में सूरज राठौड़, पवन राठौड़, मयंक, दिबांशु, श्याम लोकवानी, प्रदीप पाल, यश, अम्बरीश श्रीवास्तव, ऋषि, शिवाली श्रीवास्तव, अभिलाषा श्रीवास्तव, पूनम गुप्ता, पायल सिन्हा, दीपशिखा कश्यप, श्रृष्टि जायसवाल, दिनकर कुमार सिंह, अन्नपूर्णा, समाजसेवी अंजनी तिवारी, अधिवक्ता राजनाथ सिंह, पत्रकार देवेंद्र श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव एवं काफी संख्या में अन्य लोग उपस्थित रहे।












