Advertisement

राष्ट्रीय युवा दिवस पर अकादमिक संवाद का आयोजन

-राष्ट्रीय युवा दिवस पर अकादमिक संवाद का आयोजन

वाराणसी।संवाददाता।

स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर भारत कला भवन, काशी हिंदू विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद के प्रेरक विचारों पर आधारित विशेष गैलरी भ्रमण एवं संक्षिप्त अकादमिक संवाद का आयोजन किया गया।

मालवीय गैलरी में यह विचार प्रमुख रूप से उभारा गया कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना का उद्देश्य आधुनिक शिक्षा को भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ना रहा है। यह आयोजन युवाओं में आत्मबल, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रनिर्माण के मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रेरणादायी प्रयास सिद्ध हुआ।

“उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको।” – स्वामी विवेकानंद